संतकबीरनगर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीएम हृदयराम तिवारी के निर्देशन में नायब तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जंगल खुर्द में छापेमारी कर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और एक डम्पर पकड़ा। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।