बाह: पिनाहट सीएचसी में सुविधा शुल्क न देने पर प्रसूता की मौत, स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप
पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान गंभीर स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने सुविधा शुल्क के रूप में 2500 रुपये की मांग की, और यह राशि वसूलने के बाद ही महिला को आगरा रेफर करने की अनुमति दी।