गोवर्धन: गोवर्धन और बरसाना पुलिस ने ठगी करने वाले 14 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
मथुरा जनपद को साइबर ठगी का नया गढ़ बनाने की कोशिश कर रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस और पीएसी के सैकड़ों जवानों ने मिलकर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में राजस्थान सीमा से सटे इलाकों में चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन और बरसाना थाना पुलिस ने 14 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया ह