शिवहर: जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान, 15 वाहन चालकों से वसूला ₹15000 का शमन शुल्क
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिला पुलिस ने जिला के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया है. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन करने के आरोप में 15 वाहन से ₹15000 रुपए का जुर्माना किया गया है. एसपी ने बताया है कि जो वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के सफर करेंगे उन पर पुलिस जुर्माना करेगी।