शिवहर: जिला में बढ़ते गर्मी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एक बार फिर से शुरू किया गया आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
शिवहर जिला में पिछले चार दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर एक बार फिर से जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत किया है. ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है. और कहा गया है कि बच्चों के हाथ में ज्वलनशील पदार्थ नहीं दे।