शिवहर: बेलवा में बागमती नदी पर डैम बनकर हुआ तैयार, डीएम पंकज कुमार ने कहा बाढ़ से पूर्व किया जाएगा उद्घाटन
पिपराही थाना क्षेत्र के बेलवा में बागमती नदी पर डैम बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि बाढ़ से पूर्व इसका उद्घाटन कर दी जाएगी ताकि शिवहर जिला को बाढ़ से निजात मिल सके. उन्होंने बताया है कि बेलवा से सुगिया कटसरी, डुमरी कटसरी होते हुए मुजफ्फरपुर तक बागमती पुरानी धार के उड़ाही का कार्य भी चल रहा है. जल्द ही पूरा किया जाएगा।