शिवहर: शिवहर जिला में 6 जून तक QRT की टीम को किया गया तैनात, 24 घंटा रहेंगे भ्रमणशील, एसपी अनंत कुमार राय
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया है कि शिवहर जिला में लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है. इसके बावजूद भी 6 जून तक QRT टीम को तैनात किया गया है. 6 जून तक लगातार भ्रमणशील रहेंगे. इस दौरान माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 4 जून को चुनाव का रिजल्ट आएगा. जिसको लेकर पुलिस अलर्ट है।