शिवहर: आदर्श मध्य विद्यालय में जिला केंद्रीय पुस्तकालय समय पर नहीं खुलने से नाराज छात्रों ने दिया धरना प्रदर्शन
आर्दश मध्य विद्यालय में 28 जून 2021 को तत्कालीन डीएम सज्जन राजशेखर के द्वारा पुस्तकालय को खोला गया था. जिसका खुलने का समय सुबह 9 से लेकर शाम 7 बजे तक रखा गया था. समय पर नहीं खुलने से नाराज छात्रों ने धरना प्रदर्शन दिया है. और कहा है कि पुस्तकालय को समय पर खोला जाए या फिर स्टूडेंट को चाबी सौपा जाए. खुलने के समय मे बदलाव नही होने पर डीएम से शिकायत की जाएगी।