ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला से पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पासी टोला निवासी गोविंद चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से कुल 9.17 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं दो डिजिटल तराजू मशीन बरामद की है।