#डीएम-बीएसए को मौके पर बुलाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक*
#उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से है, जहां नगरा थाना क्षेत्र के नरहीं इनामीपुर गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों युवक करीब साढ़े चार घंटे से टावर पर बैठे हुए हैं और मौके पर जिलाधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, भीमानंबर-दो निवासी पंकज यादव और बाबूराम यादव ने अपना-अपना वीडियो जारी करने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गए। देखते ही देखते टावर के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
हालांकि, दोनों युवक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे। दोनों युवकों का आरोप है कि तीन अध्यापकों के संबंध में पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से आईजीआरएस के माध्यम से जानकारी और कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
युवकों का आरोप है कि संबंधित तीनों शिक्षक फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे हैं और अपना निजी विद्यालय भी संचालित करते हैं। उनका दावा है कि इन आरोपों की जांच के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की और आईजीआरएस के माध्यम से भी जानकारी मांगी, लेकिन अब तक मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। युवकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दोनों युवकों से लगातार बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन युवकों की मांग पर क्या कदम उठाता है। #BalliaNews #BalliaPolice #nonfollowers #viralpost #viralreelsシ #tranding