चौमूं: चोंमू कालाडेरा सड़क मार्ग पर बेकाबू कार मकान की दीवार से टकराई, हादसे में मां-बेटी सहित चार लोग गंभीर घायल
Chomu, Jaipur | May 6, 2026 चौमूं कालाडेरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। प्रतापपुरा जाने वाले रास्ते पर एक बेकाबू कार सड़क किनारे बने मकान की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक बेकाबू होकर दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची।