कोंडागांव: बनियागांव के सोनाबाल मार्ग में हुए सड़क हादसे के शिकार मृतक की हुई पहचान, झारखंड का था युवक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव के सोनाबाल मार्ग में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान विनय महतो निवासी झारखंड के रूप में की गई है। बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तथा घटना की जांच जारी है।