कोंडागांव: जोंधरापदर डीएवी स्कूल के पास आयरन गिट्टी से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बाल बाल बचा ट्रक चालक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरापदर डीएवी स्कूल के पास एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया है। 30 मई को मिली जानकारी अनुसार ट्रक आयरन गिट्टी लेकर रायपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान नारायणपुर कोंडागांव मार्ग जोंधरापदर में अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर सड़क के नीचे गिर गई। इस हादसे में ट्रक चालक बाल बाल बच गया है।फिलहाल इसकी सूचना सिटी कोतवाली में दे दी गई है।