कोंडागांव: शासकीय गुण्डाधुर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना की तैयारीयां हुई प्रारंभ, कलेक्टर ने लिया तैयारीयों का जायजा
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना हेतु शहिद गुंडाधर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई है। यहां विधानसभा वार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। वही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने गुरुवार को तैयारीयों का जायजा लिया है। उनके साथ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी मौजूद थे।