कोंडागांव: बनियागांव सोनाबाल मार्ग में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव के सोनाबाल मार्ग में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। बाइक नंबर CG - 27 H 7973 हैं।