बसना: सावित्रीपुर के खेत से सोलर पंप चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
सावित्रीपुर के खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर पंप के मोटर की चोरी करने वाले, अज्ञात आरोपी के खिलाफ सांकरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है । 16 अक्टूबर 2023 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा राजकुमार मिरी के खेत में लगे सोलर पंप को रात्रि में चोरी कर ले गया है , उपरोक्त मामले में प्रार्थी राजकुमार मिरी ने अपराध दर्ज कराया है ।