निर्वाचन कार्यो की प्रगति की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने हेतु एसडीम गोहद ने बुधवार को 5 बजे सभी ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पटवारी की महत्वपूर्ण बैठक जनपद सभागार में आयोजित की गई।जिसमें एसआईआर प्रणाली के तहत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना उद्देश्य था।