गौरीगंज: अमेठी में सड़क सुरक्षा के लिए कड़ा अभियान, राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण
अमेठी में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने, सड़क सुधार व यातायात नियमों के पालन के लिए कड़े निर्देश दिए गए। स्कूली वाहनों की जांच और चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाने का निर्णय हुआ।