#65 #हजार #दीपकों की रोशनी से जगमगाई बरेली पुलिस लाइन्स, भव्य दीपोत्सव ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
#छोटी #दीपावली पर #बरेली #पुलिस ने पेश की #एकता, शांति और #सद्भावना की अनूठी मिसाल, आतिशबाजी के बीच बच्चों को बांटे उपहार
बरेली। छोटी #दीपावली के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में बरेली पुलिस की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन्स परिसर को करीब 65 हजार दीपकों से सजाया गया। हजारों दीपकों की जगमगाती रोशनी से पूरा पुलिस लाइन्स परिसर आलोकित हो उठा। दीपों की आकर्षक श्रृंखलाओं ने दीपावली के उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त बरेली मंडल शम्भु कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन एवं पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भव्य आतिशबाजी के बीच दीपोत्सव का आनंद लिया।
इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 65 हजार दीपकों से सजा पुलिस लाइन्स परिसर हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारों ओर फैली दीपों की रोशनी ने खुशियों, उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दिया एकता और सेवा का संदेश
पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। पुलिस विभाग भी समाज में सुरक्षा, विश्वास और शांति का प्रकाश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह दीपोत्सव पुलिस परिवार की एकता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी पुलिसकर्मियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश देता है। बरेली पुलिस जनसेवा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के बच्चों को उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस परिवार के सदस्यों ने इस आयोजन को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।
65 हजार दीपकों की रोशनी से सजा यह भव्य दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस परिवार की एकजुटता, सामाजिक सौहार्द, शांति और सद्भावना का संदेश बन गया। बरेली पुलिस ने दीपों की इस रोशनी के माध्यम से जनमानस को सकारात्मकता और आपसी भाईचारे का प्रेरणादायक संदेश दिया।
Bareilly news Live #Bareilly #police
Bareilly, Bareilly | Nov 8, 2026