🔳खाद्य सुरक्षा विभाग विभाग की टीम ने कटनी में चार मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
🔳कटनी - त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने कटनी की चार मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने माधई मंदिर स्थित यू.पी. स्वीट्स से खोया पेड़ा, काजू पान कतली एवं पतीसा के नमूने लिए। वहीं विश्वकर्मा पार्क स्थित कोहली स्वीट्स से खोया बर्फी, मगज लड्डू एवं नमकीन सेव के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा गुजराती स्वीट्स से खोया बर्फी एवं मगज लड्डू तथा नई बस्ती स्थित अग्रवाल स्वीट्स से खोया बर्फी, मिल्क केक एवं नमकीन सेव के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
संग्रहित खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर ही खाद्य पदार्थों की वास्तविक संरचना एवं गुणवत्ता के संबंध में अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, अमानक तथा गलत नाम या दावों के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026