बिसवां: चहलारी घाट पुल पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल, एसएसबी जवानों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सीतापुर–बहराइच मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना चहलारी घाट पुल पर हरदी थाना क्षेत्र में हुई।घटना के अनुसार बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जियाउल हक उर्फ राजा पुत्र जाहिद अली निवासी कटरा बिसवां और उनका साथी मो कैफ घायल हुए।