सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी डांडा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी डांडा गांव में चार दबंग व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।