अशोक नगर: कलेक्टर ने ग्राम मारूप आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के दिए निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को परियोजना अशोकनगर अंतर्गत संचालित ग्राम मारूप में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। आंगनवाडी केन्द्र का संचालन समय सारणी अनुसार किया जाए। उन्होंने उपस्थिति पंजी,वजन सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया।