माकड़ोन: कायथा में हरियाली अमावस्या पर भव्य कलश यात्रा, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Makdon, Ujjain | Aug 12, 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे ग्राम कायथा में हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि अजीता परमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।