सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव में लेनदेन के विवाद के चलते दबंगों ने युवक, उसकी पत्नी और मां के साथ की मारपीट
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। तथा बचाव में आई युवक की पत्नी और मां को भी दबंगों ने पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।