कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने जिले के खेल संघों के साथ समीक्षा बैठक की, कई निर्देश दिए
बैठक में उपायुक्त ने कोडरमा जिले में खेल स्पर्धाओं के माध्यम से सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने हेतु सभी खेल संघों से सुझाव आमंत्रित किए गए। इसके साथ ही झुमरी तिलैया स्थित गुमो में नगर परिषद् द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत वहाँ नियमित खेल आयोजनों की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।