कोडरमा: जेजे कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सीएच की टीम विजेता बनी
तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025- 26 का अंतिम दिन जेजे कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। खेल के तीसरे दिन प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूल से बालक वर्ग में अंडर 17 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद, बीपीओ उपेंद्र कुमार उपस्थित हुए।