पिपरा: सुल्तानी गांव के समीप NH-139 पर KTM बाइक ने अधेड़ को रौंदा, मौत हुई
Pipra, Palamu | Aug 6, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र के एनएच-139 सुल्तानी गांव के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि केटीएम बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूपसे घायल हो गए। मृतक की पहचान सुल्तानी गांव निवासी 52 वर्षीय सरजुन पासवान पिता बिरजा पासवान, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरजुन पासवान का घर एनएच-139 के किनारे स्थित है।