बहराइच: नौतला के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। निजी काम के बाद सभी वापस आ रहे थे। अस्पताल मे इलाज जारी है।