बहराइच: जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमले की घटना पर सख्त हुई बहराइच की डीएम, टीम का किया गया गठन
खैरीघाट इलाके में एक बुजुर्ग की कुत्ते के काटने के मामले में जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर लगाम कसने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिले में अफसरों की टीम सर्वे का काम करेगी और संयुक्त टीम को जिलाधिकारी ने सर्वे कर रेबीज का इंजेक्शन लगाने का फरमान जारी किया।