मोहड़ा: बेला गांव के बधार से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया
Muhra, Gaya | Apr 23, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के बेला गांव से पूरब बधार में एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद की है । गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने एक वृद्ध को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।