सुल्तानगंज: शिवभक्तों की सेवा में जुटा शिविर, कांवरियों को नि:शुल्क जल व फल का वितरण
सुल्तानगंज के पुरानी दुर्गा मंदिर के समीप “आओ चलें शिव की ओर, आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं” के बैनर तले कांवरिया शिवभक्तों के लिए नि:शुल्क जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे कांवरियों की सेवा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। इससे पूर्व क्षेत्र में भव्य शिवचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों न