अकलतरा: अकलतरा के महामाया मंदिर की दानपेटी से 2 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
अकलतरा के वार्ड 9 और 10 के मध्य रामसागर तालाब के किनारे स्थित महामाया मंदिर में चोरी की घटना हुई है। मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये से अधिक नगद की चोरी हुई है। घटना को अंजाम देने पहुंचा नकाबपोश बदमाश, CCTV में कैद हुआ है। मंदिर में चोरी की सूचना के बाद मौके पर SDOP प्रदीप सोरी पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।