अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक में छग के पारंपरिक छेरछेरा त्योहार की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय त्योहारों में से एक त्यौहार छेरछेरा पर्व है। जिसे हर वर्ष पुष् पूर्णिमा के दिन बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार की धूम अन्य त्योहारों से कुछ अलग होती है इस त्यौहार में बच्चे बड़े बूढ़े महिलाएं सभी अपने आसपास अपने गांव मोहल्ले में दूसरों के घर छेरछेरा छेरछेरा कहते हुए धान मांगने जाते हैं।