अकलतरा: नगर पंचायत नरियरा के प्रभारी इंजी. रवि पाण्डेय ने सामुदायिक भवन में भाजपा मंडल और कार्यकर्ताओं की बैठक ली
प्रदेश भाजपा से नियुक्त नगर पंचायत नरियरा के प्रभारी इंजी. रवि पाण्डेय नरियरा पहुंचकर सामुदायिक भवन मे भाजपा मण्डल एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी चयन हेतु लम्बी बैठक लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन के डबल इंजन की सरकार के द्वारा देश और प्रदेश मे विकास की गंगा बह रही है।