अकलतरा: अकलतरा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ की कार्रवाई
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार ने बताया कि अकलतरा ब्लॉक के पोड़ीदल्हा गांव के टोलीराम के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 07 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।