अकलतरा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे अकलतरा, राजेन्द्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एक दिवसीय प्रवास पर अकलतरा पहुंचे और राजेंद्र कुमार सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही, यहां आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। फिर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।