रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक स्थित कामता नगर गांव के समीप तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, चार यात्री घायल
रामगढ चौक -शेखपुरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार 5 बजे लखीसराय से शेखपुरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार एक ई-रिक्शा कामता नगर गांव के समीप अनियंत्रित हो पलट गया। जिसपर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक रणधीर कुमार ने सभी का इलाज किया।