सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड को लेकर विशेष एडवायजरी जारी की। फर्जी इन्वेस्टमेंट, क्लाउड माइनिंग, पंप-डंप स्कीम से होने वाली ठगी के बारे में किया आगाह। साइबर ठगों से बचने के लिए फर्जी लिंक पर क्लिक न करने और बैंक डिटेल साझा न करने की सलाह दी गई। ठगी होने पर 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।