चाईबासा: झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर मंडल कारा चाईबासा का औचक निरीक्षण, बंदियों का स्वास्थ्य जांच शिविर लगा
चाईबासा। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव एंजिलिना नीलम मडकी, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी सहित अन्य की उपस्थिति में गुरुवार को 9 बजे बंदियों का स्वास्थ्य जांच आयोजित किया गया।