बेगूसराय: बेगूसराय के सुजा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में एक महिला ने घरेलू विवाद से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा टोला वार्ड संख्या 11 का है। जहां मनीषा कुमारी नाम की महिला ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका की पहचान कन्हैया शाह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।