नौतनवा: गोरखपुर नौतनवां रेल खंड पर बने रेलवे अंडर पास का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया
गोरखपुर नौतनवां रेल खंड पर बने रेलवे अंडर पास का उद्घाटन सोमवार को साढ़े बजे बारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह,टीटीई उमेश कुमार गिरी आदि लोग मौजूद रहे।