नौतनवा: मॉडर्न एकेडमी स्कूल के सामने ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा नेपाल जा रहा खाद लदा ट्रक,कोई हताहत नहीं
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के नौतनवा थाना क्षेत्र के मॉडर्न एकेडमी के सामने आज उस समय अफरातफरी मच गया जब एक ट्रक के टायर के फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क पर बिखरे हुए यूरिया खाद को एकत्रित कर नेशनल हाइवे को संचालित करवाई ।