श्री गंगानगर: मुखर्जी नगर से 12 वर्षीय बालिका लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 17, 2026
श्रीगंगानगर के मुखर्जी नगर से 12 वर्षीय बालिका लापता हो गई इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने सोमवार को शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी।लेकिन वापस घर नहीं लोटी कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।