शुजालपुर: सड़क किनारे खड़ी एक कार और लोडिंग वाहन में लगी आग
शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के रायकनपुरा में रविवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक कार और लोडिंग वाहन जल गए। कार मालिक को 2 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस के अनुसार, नूरपुरा निवासी रियाज अली की कार (एमपी 09 सीबी 7397) करीब दो महीने से रायकनपुरा में हनुमान मंदिर मार्ग पर खड़ी थी। रविवार सुबह 5 बजे विजेश अहिरवार ने फ