नानपारा: लखैया के सरकारी स्कूल में चोरी, चोरों ने 6 पंखे और 2 स्मार्ट टीवी चुराए, प्राचार्य ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। रिसिया विकासखंड के मोहरवा ग्राम पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लखैया से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को दोपहरे करीब ढाई बजे स्कूल बंद होने के बाद सभी कमरों में ताले लगाए गए थे। रविवार की छुट्टी के बाद स्कूल खुला तो चोरी की घटना सामने आई