बानसूर: कोटपूतली-बहरोड़: अंबेडकर छात्रावास के अधीक्षक मुकेश चौधरी को किया गया सम्मानित, 105 पात्रों को दिलाया योजनाओं का लाभ
Bansur, Alwar | Jun 30, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रशासन ने राजकीय अंबेडकर छात्रावास, नारायणपुर के अधीक्षक मुकेश चौधरी को सम्मानित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उन्हें सर्टिफिकेट दिया।