गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बरामद की मोटरसाइकिल
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले रवि और प्रवचन नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान धिशयन सोसायटी कट के पास जल प्लांट रोड थाना क्षेत्र क्रॉसिंग रिपब्लिक से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तो के कब्जे से बिना नंबरप्लेट लगी एक मोटर साईकिल, 1 LED टीवी व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।