गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद किया चोरी का माल
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सोनू और रूपक शर्मा नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान टीला पाईपलाईन रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 बैटरी, 2600 रूपये व घटना में प्रयुक्त 1 सब्बल व एक छोटा हाथी वाहन बरामद हुआ है।