हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बुजुर्ग से लूटी गई अंगूठी बरामद की है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुखानी पुलिस ने लूट की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। दूसरे मामले में गिरफ्तार स्मैक तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #NainitalNews #HaldwaniPolice #UttarakhandPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #RobberyCase #InterstateCriminal #DrugSmuggling #Smack #DrugBust #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews